कतरास कांग्रेस कार्यालय में ‘एक मुलाकात अपनों के साथ’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन, झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो एवं धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष सिंह हुए शिरक़त

विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता- जलेश्वर महतो

बूथ से लेकर वार्ड तक कमर कस लें कॉंग्रेसी नेता व कार्यकर्ता:जिलाध्यक्ष संतोष सिंह

कतरास. सब्जी पट्टी स्थित कॉंग्रेस के प्रधान कार्यालय में रविवार को कांग्रेस पार्टी की और से एक मुलाकात अपनों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के कतरास नगर अध्यक्ष रंजीत पांडे व संचालन विकास सिंह ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो एवं धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष सिंह मौजूद थे. कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जलेश्वर महतो ने कह कि झारखंड सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर जाकर आम जनता को जानकारी देते हुए जागरूक करने का आह्वान किया साथ ही कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा श्री महतो ने कहा की केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल हैं महंगाई, बेरोजगारी रोकने में असफल रही हैं. वही जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा की कॉंग्रेस नेता तथा कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए, बूथ से लेकर वार्ड स्तर पर कॉंग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करें जिला कॉंग्रेस द्वारा जन संवाद सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा जिसकी तैयारी को लेकर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं,झारखंड में पुनः इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, कतरास नगर प्रभारी क्युम खान, प्रसाद निधि, भानु प्रताप, माधव सिंह, अशोक लाल, प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो, जियाउल हक, करमचंद बाउरी, राजेश राम, बिनोद शर्मा, रोहित वाहिद, रवीन्द्र पांडे, शौकत खान,अवधेश पासवान, अजय सिंह, अजय पासवान, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष साहिल अली,एनएसयूआई जिला सचिव आकाश प्रामाणिक, काजल चंद्र, पंडित महतो, अनीता देवी, बिनोद सिंह,कुंदन भुईया आदि के अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे.

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp