बाघमारा अंचल में ग्रामीण संपर्क मार्ग को मिलेगा नया विस्तार, निर्माण कार्य छह माह में होगा पूर्ण
Lohipitdih Road Construction Tender: धनबाद के बाघमारा अंचल स्थित लोहीपिट्ठी क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की लागत से एक नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह निर्माण कार्य ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की देखरेख में संपन्न होगा, जो स्थानीय क्षेत्र में यातायात और विकास को एक नई दिशा देगा।
ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया 22 मई से होगी शुरू
Lohipitdih Road Construction Tender को लेकर विभाग द्वारा 22 मई को ऑनलाइन टेंडर वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। इच्छुक ठेकेदार 22 से 29 मई तक निविदा के लिए आवेदन जमा कर सकेंगे। 31 मई को टेंडर पेपर खोले जाएंगे और एल-वन (L-1) निविदाकार को कार्य सौंपा जाएगा।
छह महीने में पूरा होगा सड़क निर्माण कार्य
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य छह महीने के भीतर पूर्ण किया जाना है। यह सड़क धनबाद-बोकारो एनएच-32 से शुरू होकर लोहीपिट्ठी हरिमंदिर दोमुहानी तक बनाई जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में विशेष सहूलियत मिलेगी।
