Nationwide Trade Union Strike: केंद्रीय ट्रेड यूनियन की देशव्यापी बंद को आसानबानी, कालीपुर और सरसाकुडी के किसानों ने दो घंटे सरसाकुड़ी में सड़क को जाम कर समर्थन दिया।
प्रदर्शनकारियों ने सेल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारे लगाए और किसी कीमत पर भूमि अधिग्रहण का विरोध करने का फैसला किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व अमृत महतो, सुनील माझी समेत सैकड़ों ग्रामीण कर रहे थे।
