नशा मुक्ति को लेकर बीके राय मेमोरियल बालिका उच्च विद्यालय कतरास में चलाया गया जागरुकता अभियान

कतरास : पंचगढ़ी बाजार स्थित बीके राय मेमोरियल बालिका उच्च विद्यालय परिसर में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार दास ने छात्राओं से कहा कि आज के समय में युवा वर्ग नशे के गिरफ्त में आ रहे हैं, जिसके कारण परिवार एवं समाज का माहौल खराब हो रहा है। इससे स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। एक स्वस्थ्य समाज की कल्पना हम तभी कर सकते हैं जब वह पूर्ण रूप से नशा मुक्त हो जाएं। उन्होंने छात्राओं से अपील किया कि वे अपने परिवार तथा समाज के लोगों खासकर युवाओं को इससे रोके। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनय पासवान, गोपाल महतो, रमेश कुमार, उपासना प्रीति कुमारी शर्मा, सालेहा खातुन, शशिकांत पांडेय, देवशंकर तिवारी, ब्रह्मानंद त्रिवेदी आदि मौजूद थे।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp