Saturday, July 27, 2024
HomeपुटकीPUTKI : भारत ज्ञान-विज्ञान समिति का राष्ट्रव्यापी वैज्ञानिक चेतना अभियान को लेकर...

PUTKI : भारत ज्ञान-विज्ञान समिति का राष्ट्रव्यापी वैज्ञानिक चेतना अभियान को लेकर नि‍काली गई पदयात्रा

धनबाद: रविवार को विवाह मंडप, 2 नंबर पुटकी में ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड जिला इकाई धनबाद द्वारा भारत ज्ञान विज्ञान समिति व अखिल भारतीय जन विज्ञान नेटवर्क का राष्ट्रव्यापी वैज्ञानिक चेतना अभियान को लेकर आओ मिलकर भारत को समृद्ध बनाएं-वैज्ञानिक चेतना को जन-जन तक फैलाएं, शिक्षा और ज्ञान के महत्व को जानें – विज्ञान की शक्ति को पहचानें, देश के विकाश में योगदान दें,बच्चों को विज्ञान का ज्ञान दें आदि नारें के साथ पद यात्रा विवाह मंडप 2 नंबर पुटकी से प्रभु महतो चौक पुटकी से वापस 2 नंबर पुटकी आई । साथ ही पद यात्रा के पश्चात गांव को जाने- गांव को समझें को लेकर एक दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण की गई। इस पद कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड के उपाध्यक्ष हेमंत कुमार जायसवाल द्वारा किया गया।इस अवसर पर मुख्यरूप से भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.काशी नाथ चटर्जी, वैज्ञानिक चेतना के राज्य अध्यक्ष प्रो. डॉ.दीपक कुमार सेन, महाराष्ट्र मुंबई से ध्यानेश, राज्य कार्यकारिणी रवि कुमार सिंह, जिला कार्यकारिणी मो.हकीमुद्दीन,विकाश कुमार ठाकुर,राजू बाउरी,सविता कुमारी, चंदा देवी,पूनम देवी आदि मौजूद थी। तथा इस कार्यक्रम का संचालन राज्य सह जिला सचिव भोला नाथ राम द्वारा किया गया।राष्ट्रीव्यापी वैज्ञानिक चेतना अभियान को लेकर राष्ट्रीय महासचिव डॉ.काशी नाथ चटर्जी द्वारा कहा गया की भारत ज्ञान विज्ञान समिति व अखिल भारतीय जन विज्ञान नेटवर्क द्वारा पूरे राष्ट्रीय स्तर पर वैज्ञानिक चेतना अभियान चला रही है जो 7 नवंबर 2023 को शुरुआत की गई तथा 28 फरवरी 2024 तक आयोजित होगी। झारखंड में भी वैज्ञानिक चेतना अभियान की शुरुआत गिरिडीह जिला से पिछले 23 नवंबर 2023 को सर जगदीश चंद्र बोस के स्मृति दिवस से शुरुआत की गई,सोमवार को धनबाद जिले के पुटकी में की गई जो झारखंड के सभी जिलों के गांवों में वैज्ञानिक चेतना को लेकर कार्यक्रम की जाएगी। इसके साथ ही गांव को जाने-गांव को समझें अभियान को लेकर धनबाद जिले के 7 प्रखंडों के 50 गांव में सामाजिक व आर्थिक सर्वेक्षण एप के माध्यम से प्रत्येक गांव में 50-50 परिवार का सर्वेक्षण टाटा ट्रस्ट के सहयोग से करेंगे। इस कार्यक्रम में धनबाद सदर, बाघमारा, बलियापुर,तोपचांची , गोविंदपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के साथी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में मधेश्वर नाथ भगत,मो.आशिफ, रजनी कांत मिश्रा,मनोज महतो,संध्या देवी, गणेश मंडल, ममता देवी, गंधारी कुमारी आदि का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments