
DHANBAD | AICC महासचिव सह झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार झारखंड के सभी जिलों से आए कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के ऊपर मानहानि का मुकदमा दर्ज साजिश के तहत सत्ता कि हनक में गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा सजा के आदेश को बरकरार रखने के निर्णय के विरुद्ध आज दिनांक 12/07/23 बुधवार प्रातः 10: 00 बजे से संध्या 05: 00 बजे तक मोहराबादी स्थित बापू वाटिका रांची में महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के सामने एक दिवसीय मौन सत्याग्रह धरना दिया गया, जिसमें धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में धनबाद जिला के कांग्रेस कमेटी ने जोरदार उपस्थित दर्ज कराई जिसमें धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा राहुल गांधी देश कि जनता कि आवाज बनकर लड़ रहे हैं इसके लिए वे कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार है इसके लिए केवल कांग्रेस के लोग ही नहीं बल्कि देश की जनता राहुल जी को दिए गलत सजा एवं संसद सदस्य कि अयोग्यता कि निंदा कर रहें हैं और इनके इस संघर्ष में साथ खड़ा होने का संकल्प ले रहे हैं कार्यकारी अध्यक्ष राशीद रजा अंसारी, ने कहा राहुल गांधी सच कि आवाज बनकर प्रखरता से आवाज बुलंद कर रहे हैं उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता है प्रवक्ता सतपाल सिंह ब्रोका उपाध्यक्ष नवनीत नीरज, ने कहा गुजरात उच्च न्यायालय का फैसला न्यायसंगत विहीन है लोकतंत्र कि हत्या हुई है हमें आशा ही नहीं विश्वास भी है कि सुप्रीम कोर्ट से हमें न्याय ज़रूर मिलेगा प्रदेश सचिव, शमशेर आलम, प्रदेश सचिव राजीव रंजन, रामजी भगत , राजेश्वर सिंह यादव,माला जा, योगेंद्र सिंह योगी,जावेद रजा,शाहिदा कमर, विनोद शर्मा,वकील बाउरी,शाहिद कमर, अच्क्षेवर प्रसाद, अवधेश पासवान, क्यूंम खान, गुड्डू खान, अरविंद सैनी निवारण महतो, इरफान चौधरी,डी एन यादव,जितेश सिंह, प्रीतम रवानी,बमभोली सिंह, आशीष सिन्हा, सत्यानंद पाण्डेय, मनोज हाड़ी, शरीफ़ अंसारी, दीपक सिंह गौरव हसन,अफजल खान, अर्जुन भुइयां, अन्नु पासवान,असद कलीम, आदि सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे।
