रांची के होटल रॉयल रेसीडेंसी में सेक्स रैकेट का खुलासा, नौ युवतियों समेत एक दर्जन और गिरफ्तार

रांची : रांची पुलिस ने राजधानी के व्यस्ततम इलाके स्टेशन रोड में सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. यह रैकेट पिछले कई महीनों से स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा के बगल वाली गली में चल रहा था. वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा को यह सूचना मिली थी कि होटल रॉयल रेसीडेंसी, होटल सिटी पैलेस, होटल सबरंग और आसपास के होटलों में रांची पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर सिटी डीएसपी केबी रमण के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने चुटिया थाना क्षेत्र में छापेमारी की. पुलिस ने सेक्स रैकेट मामले में यह कार्रवाई की है. पुलिस ने होटल से नौ युवतियों को हिरासत में लिया. इसके अलावा होटल के मालिक प्रिंस खुराना समेत नौ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है. सभी युवतियां पश्चिम बंगाल की रहनेवाली बतायी जा रही हैं. पुलिस को जानकारी मिली थी कि रॉयल रेजिडेंसी होटल में लंबे समय से सेक्स रैकेट का कारोबार चलाया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp