रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा हम धनबाद में अपने कोटे के तीनो सीट पर चुनाव जीतेंगे। मगर निरसा और सिंदरी विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस को चुनाव लड़ना चाहिए। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा सबसे महत्वपूर्ण बात यह है हम सरकार में हैं और अपना सील बंद कांग्रेस भवन का कार्यालय धनबाद में नही खुलवा सके। इससे बङा दुर्भाग्य की बात क्या हो सकती है। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा धनबाद में कांग्रेस संगठन मजबूत है हम कांग्रेस की सेना चुनाव के लिए तैयार हैं टिकट देने का मापदंड में यह भी देखना चाहिए की कांग्रेस के प्रती निष्ठा है या नही। अभी तक कांग्रेस में उनका क्या उपलब्धी है । विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में झारखंड के सह प्रभारी श्री सप्तगिरी शंकर उल्का माननीय सांसद डा. श्री बेला प्रसाद जी झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश, झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वरन उरांव जी,प्रदेश कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर, खुंटी के सासंद श्री कालीचरण मुंडा , झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिती के अध्यक्ष बृजेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विजय सिंह मदन महतो, प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रवक्ता शमशेर आलम, पंकज मिश्रा,वैभव सिंहा, रविरंजन सिंह, प्रदेश कांग्रेस डेलिगेट मनोज यादव दुर्गा दास, राजेश राम, सरफुद्दीन अंसारी, सहित अन्य उपस्थित थें।
Related Posts
ED Raid : रांची के कोकर और पिस्का मोड़ में ईडी ने की छापेमारी
रांची : राजधानी रांची में एक बार फिर से ईडी ने दबिश दी है. बुधवार की देर शाम ईडी की…
RANCHI : झारखंड विधानसभा के बाहर धीरज साहू कैश कांड को लेकर भाजपा का धरना
भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि पार्टी सदन के अंदर धीरज साहू से लेकर युवाओं के मुद्दे को जरूर उठाएगी। इरफान अंसारी ने कहा कि धीरज साहू के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी खड़ी है। वह गरीबों के मसीहा हैं। आजादी से पहले ही उनका व्यवसाय करोड़ों में था। भाजपा बेवजह हंगामा करने का काम करती है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए राजेश ठाकुर, केशव महतो बने नए अध्यक्ष
रांची: कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने शुक्रवार को बड़ा बदलाव किया गया. राजेश ठाकुर के स्थान पर बिहार सरकार के…