रांचीवासियों को मिला बहुत बड़ा सौगात | झारखंड के गठन के 24 साल बाद, राजधानी रांची को मिला अपना पहला फ्लाईओवर

रांचीवासियों मिला बहुत सौगात |

रांचीवासियों मिला बहुत सौगात |

रांचीवासियों को मिला बहुत बड़ा सौगात | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ किया कार ड्राइव

रांची : नवरात्रि के दूसरे दिन रांचीवासियों के लिए एक बड़ी खुशी की खबर आई है। झारखंड के गठन के 24 साल बाद, राजधानी रांची को अपना पहला फ्लाईओवर मिला है। इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य करीब 8 साल पहले, 2016 में शुरू हुआ था और अब यह पूरा हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद रांची के लोग बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि यह फ्लाईओवर बहू बाजार को कांटा टोली से जोड़ता है।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

इस फ्लाईओवर की कुल लंबाई 2240 मीटर है, और इसके निर्माण में 224.24 करोड़ रुपये की लागत आई है। उद्घाटन के बाद, मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ फ्लाईओवर पर ड्राइव का आनंद लिया। उन्होंने लाइव आकर अपने अनुभव साझा किए और कहा कि रांची अब जाम की समस्या से राहत पा सकेगी। मुख्यमंत्री ने रांचीवासियों को बधाई देते हुए कहा कि अब लोग बिना किसी रुकावट के अपना सफर पूरा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उनकी सरकार राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास पर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में भी सड़क और फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। कांटा टोली फ्लाईओवर के अलावा, सिरम टोली और मेकन चौक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। साथ ही, रांची के सबसे व्यस्ततम इलाके, रातू रोड में भी फ्लाईओवर का काम प्रगति पर है।

सीएम सोरेन ने आगे बताया कि भविष्य में कांटा टोली फ्लाईओवर को 5 किलोमीटर तक लंबा किया जाएगा। इसके अलावा, सिरम टोली चौक के पास एक ऐसा पुल बन रहा है, जो रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बनाया जा रहा है, और यह देश में दुर्लभ उदाहरणों में से एक होगा।