राष्ट्रीय जानता दल के बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष रोहित यादव पार्टी छोड़ थामा कांग्रेस का दामन, धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कांग्रेस का पट्टा पहनाकर किया स्वागत, बोले-बाघमारा ही नहीं पूरे जिले में होगी कांग्रेस मजबूत

धनबाद । 24 धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में प्रखंड राजद अध्यक्ष रोहित यादव अपने सैकड़ो कार्यकताओ के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कांग्रेस का पट्टा पहनाकर शामिल किया।

जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा पूर्व में कांग्रेस में शामिल कराने का अनुमती मिला था आज विधिवत रोहित यादव कांग्रेस में शामिल हुए हैं इनके आने से बाघमारा ही नही जिला में कांग्रेस मजबूत होगी। श्री सिंह ने कहा मोदी जी और उनके अंधभक्त कहते हैं जो राम को लाए हैं हम उनको लाएगें मुझे भी खुसी है। आप राम जी को लाए , भगवान कृष्ण जी को लाइगा और भी खुसी होगी। सबसे ज्यादा खुसी तब होगी जब आप मगर ये नही कहते काला धन कब लाएगें, अच्छे दिन कब लाएगें, जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा जल्द ही धनबाद में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष माननीय केशव महतो कमलेश जी का धनबाद में जल्द ही पंचायत और मंडल स्तर पर कार्यकताओ के साथ संगठन सशक्तिकरण को लेकर बैठक सह अभिनंदन समारोह किया जाएगा। कार्यक्रम में रोहित यादव ने कहा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी, योद्धा हैं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद हम उनके कायल हो गए। श्री यादव ने कहा राहुल गांधी जी ने मोदी के अंहकार को तोड़ने का कार्य किए हैं। उक्त अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव मदन महतो, झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव सह धनबाद विधान सभा प्रभारी मनोज कुमार, झारखंड प्रदेश कांग्रेस डेलिगेट मनोज यादव, धनबाद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नवनीत नीरज, योगेन्द्र सिंह योगी, प्रवक्ता जावेद रजा, उपाध्यक्ष वकील बाउरी, दिनेश सिंह, गोपाल कृष्ण चौधरी,असद कलिम, धनबाद नगर कांग्रेस अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, ग्यारकुंड प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जियाउल हुसैन, कलियासोल प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रामकृपाल गोस्वामी, गयासूददिन, सहित सैकड़ो अन्य उपस्थित थें।