Sharda Sinha || लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन पर बोकारो के कलाकारों ने जताया शोक

Sharda Sinha

Sharda Sinha

Sharda Sinha || लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन पर बोकारो के कलाकारों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। शारदा सिन्हा के साथ कई कार्यक्रमों में मंच उद्घोषक की भूमिका निभा चुके बुद्धिनाथ झा ने कहा शारदा सिन्हा बहुत ही सधी हुई लोकगायिका थीं।
छठ महापर्व और शारदा सिन्हा का स्वर पर्याय बन गया है, जो कभी भी मिटने वाला नही है। शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में पं राणा झा ,अरुण पाठक रमण चौधरी, पं. शिव पूजन मिश्र, आर एन दुबे, श्याम कुमार, अमरजी सिन्हा, स्वरूप शेखर पांडेय, जगदीश बाबला,रंजू सिंह,मनबोध मिश्रा,अशोक बाबला,निमेष राठौर,धनंजय चक्रवर्ती,अंकिता चक्रवर्ती,श्याम गोस्वामी, मृत्युंजय भट्टाचार्य, विक्की आनंद पाठक, भास्कर रंजन डे,प्रसेनजीत शर्मा, संजीव मजुमदार,अमित सरकार, संजीव सिंह, राजेन्द्र, मनोज, हरेकनाथ गोस्वामी, राजेश चौधरी शामिल रहे।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp