Saturday, July 27, 2024
HomeसिजुआSIJUA : मजदूरों की हक की लड़ाई में जनता श्रमिक संघ हमेशा...

SIJUA : मजदूरों की हक की लड़ाई में जनता श्रमिक संघ हमेशा तत्पर:रागिनी सिंह

धनबाद: 41 सूत्री मांग पत्र को लेकर गुरुवार को बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्रीय सभागार में जनता श्रमिक संघ ने सिजुआ एरिया 5 के महाप्रबंधक के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। जहा इस बैठक में संघ की महामंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्यकारी सदस्य रागिनी सिंह अपने क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रही। जहा इस मौके पर संघ के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने रागिनी सिंह का 51किलो का माला पहना और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया।

वही सिजुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री अनूप कुमार राय एवं बीसीसीएल प्रबंधन के अन्य पदाधिकारियों के साथ एक-एक बिंदु पर जनता श्रमिक संघ की महामंत्री रागिनी सिंह ने वार्ता कर सभी मांगो पर तत्वरित कार्रवाई कर जल्द निष्पादन करने की मांग की। मोदीडिह कोल डम्प के मुद्दे पर रागिनी सिंह ने कहा कि जनता श्रमिक संघ के पास हर मर्ज की दवा है। फर्जी ट्रेड यूनियन के लोग अनावश्यक थिरक रहे हैं और उनकी अब एक नहीं चलने वाली मजदूरों की समस्याओं का समाधान के लिए जनता श्रमिक संघ हमेशा तत्पर रही है और आगे भी रहेगी । वही जनता श्रमिक संघ के प्रयास से मोदीडीह कोल डंप के असंगठित मजदूरों के बकाए मजदूरी की प्राप्ति होने पर मजदूरों ने श्रीमती सिंह का आभार प्रकट कर उन्हे पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।वहीं मीडिया को संबोधित करते हुए रागिनी सिंह ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन एवं संघ के साथ बैठक सकारात्मक रही है और महा प्रबंधक अनूप कुमार राय ने संघ की हर एक बिंदुओं पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से एजीएम संजय सिंह, एपीएम चंदन श्रीवास्तव, सिविल इंजीनियर मुकेश कुमार और इएनएम इंजीनियर एवं सभी कोलियरी परियोजना प्रभारी एवं कार्मिक प्रबंधक मौजूद रहे। वहीं जनता श्रमिक संघ की ओर से संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिन्हा, क्षेत्रीय सचिव विशाल बरनवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह, रमाशंकर महतो, शंकर तुरी,अगम सिंह आशीष सरकार, फेकू सिंह, शिव चौहान धर्मेंद्र मिस्त्री, सतेंद्र केवट नीरज गुप्ता, श्रिया भुइया, दुर्गविजय राजभर के अलावा सिजूआ एरिया के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समेत असंगठित मजदूर एवं महिलाए मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments