Sindri MLA News: विधायक चंद्रदेव महतो ने गुरचरण सिंह को दी आर्थिक सहायता, गुरुद्वारा पहुंचे विधायक – संगत के साथ की विशेष बैठक

विधायक चंद्रदेव महतो ने गुरचरण सिंह को दी आर्थिक सहायता

विधायक चंद्रदेव महतो ने गुरचरण सिंह को दी आर्थिक सहायता

Sindri MLA News: झारखंड सरकार के सहयोग और क्षेत्रीय विधायक चंद्रदेव महतो के प्रयासों से एक सराहनीय पहल के तहत आर्थिक रूप से पीड़ित श्री गुरचरण सिंह को ₹50,000 की सहायता राशि प्रदान की गई। यह राशि श्री अरविंदर सिंह को सौंपी गई, जो गुरचरण सिंह के परिवार से जुड़े हैं।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp


इस अवसर पर माननीय विधायक जी आज प्रातः 11:00 बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। वहां संगत ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक जी ने गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों एवं संगत के साथ बैठक की और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
विधायक जी ने अपने संबोधन में कहा:

“गुरचरण सिंह जी जैसे कई परिवार हमारे समाज में मौजूद हैं, जिन्हें थोड़ी सी सहायता उनके जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकती है। मेरा कर्तव्य है कि मैं ऐसे लोगों तक पहुँचूं और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाऊं।”
गुरुद्वारा सभा में उपस्थित गणमान्य सदस्य:
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित और सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे:

  • पूर्व प्रधान: समृद्धि नागि, हरभजन कौर
  • स्त्री सभा की सदस्याएँ: रीत कौर, मनजीत कौर, जसपाल कौर
  • अन्य प्रमुख सदस्य: राजा तगड़, बलबीर सिंह नागि, हरेंद्र सिंह, राजीव मुखर्जी, सुरेश प्रसाद, सुरेंद्र पाल सिंह, लखजीत सिंह
  • गुरुद्वारा के ग्रंथि: बलबीर सिंह
    कार्यक्रम का संचालन गुरुद्वारा समिति की ओर से किया गया। संगत द्वारा कीर्तन एवं अरदास के साथ विधायक जी का स्वागत किया गया। इसके पश्चात् सहायता राशि प्रदान की गई।
    समाप्ति एवं आभार:
    गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने विधायक जी का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग से समाज के कमजोर वर्गों को सहायता मिलती रहेगी।
    कार्यक्रम के अंतम गुरु का प्रसादका आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने सहभागिता की।