Sindri News: 6वां झारखण्ड राज्य योगासना तकनीकी पदाधिकारी प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

6वां झारखण्ड राज्य योगासना तकनीकी पदाधिकारी प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

6वां झारखण्ड राज्य योगासना तकनीकी पदाधिकारी प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

Sindri News: दी लाइट हाउस रिसोर्ट में 6वां झारखण्ड राज्य योगासना तकनीकी पदाधिकारी प्रशिक्षण वर्ग के मुख्य अतिथि धनबाद जिला योगासना स्पोर्ट् ऐसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सह उद्योगपति श्री परीक्षित पाण्डेय रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में कहा धनबाद जिला में योग को बढ़ावा देने के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।
इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षक के रुप में जमशेदपुर से मलय कुमार दे, रांची से संतोषी साहु, डा एस. के. घोषाल, प्रहलाद भगत, लातेहार से प्रशांत कुमार सिंह एवं राज्य सचिव चन्दु कुमार हैं। इस प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने में पूर्व सचिव विपिन कुमार पाण्डेय, संरक्षक कैप्टन प्रदीप मोहन सहाय, जिला चेयरमैन मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डा. शैलेष कुमार, जिला सचिव कुणाल कुमार, अभिजीत पात्रा, संजय यादव एवं अभिषेक महली ने अहम भूमिका निभाई।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp