Sindri News: डीएवी स्कूल में राष्ट्रीय खेल-25 क्लस्टर स्तर के दो दिवसीय खेल का शुभारंभ

डीएवी स्कूल में राष्ट्रीय खेल-25 क्लस्टर स्तर के दो दिवसीय खेल का शुभारंभ

डीएवी स्कूल में राष्ट्रीय खेल-25 क्लस्टर स्तर के दो दिवसीय खेल का शुभारंभ

डीएवी बच्चो को प्रतिस्परधा के तहत बेहतरीन खिलाडियों का चयन करता है। जो डीएवी के राष्ट्रीय खेलों में झारखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं- प्राचार्य अशोक कुमार सिंह

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

Sindri News: डीएवी पब्लिक,स्कूल, सिंदरी, रांगामाटी, डीएवी स्कूल में राष्ट्रीय खेल 25 क्लस्टर स्तर खेल का शुभारम्भ किया गया । इस समारोह में क्लस्टर स्तर के टूनामेंट में कुल 3 प्रतिस्पर्धा में (चेस, वुशु, कुश्ती) के कुल 9 विद्यालय के 214 छात्र और छात्राएं भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ 19 जुलाई, समयः पूर्वाह्न 10 :00 बजे दीप प्रज्वलन, एवम पूजा अर्चना के साथ हुआ। खेल भावना को लेकर बच्चों का उत्साह भरपूर दिख रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सभी ने जोर शोर से उत्साह पूर्वक कार्यक्रम का आरम्भ किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वी0के0 चौधरी इंचार्ज एफ सी आई एल एवं विशिष्ट अतिथि डॉ सीजी साहा जी थे। साथ ही अन्य अतिथियों में संजय कुमार, इंस्पेक्टर सिंदरी थाना, गौतम राज सब इंस्पेक्टर सिंदरी थाना,
राधेश्याम जी प्रिंसिपल मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल सिंदरी, श्री विनय कुमार सिंह, सीनियर पीईटी विद्या मंदिर, सिंदरी थे।
अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य ने कहा कि इन खेलो के माध्यम से डीएवी बच्चो को प्रतिस्परधा के तहत बेहतरीन खिलाडियों का चयन करता है। जो डीएवी के राष्ट्रीय खेलों में झारखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि जब बच्चे घर से बाहर आते हैं तो बहुत कुछ सीखते हैं। जो उनके व्यक्तित्व को निखरता है।

इस वर्ष इतना ही लो थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में को प्रमुख शिक्षा मेजवान विद्यालय की तरफ से रखा गया। कार्यक्रम के अतिथि संजय कुमार ने कहा कि आज का समय पढाई के साथ-साथ खेल भावना को भी बरकरार रखना है। खेल के साथ व्यकित्व का विकास करना आवश्यक है, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ने सभी प्रतिभागियों और उपस्थित लोगो से विभिन्न खेलों की चर्चा की। गैर सरकारी संथाओं में डीएवी अपने होनहारों को दे रहा है। इस अवसर पर अतिथियों ने भी क्रीड़ा स्थल पर आकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।