Sindri News: एडवा पलानी शाखा का दूसरा सम्मेलन संपन्न

एडवा पलानी शाखा का दूसरा सम्मेलन संपन्न

एडवा पलानी शाखा का दूसरा सम्मेलन संपन्न

Sindri News: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) बलियापुर के पलानी शाखा का दूसरा सम्मेलन फूलो झानो नगर पलानी में संपन्न हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए जिला अध्यक्ष उपासी महताइन ने कहा कि केंद्र सरकार की बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा जुमला है। आरजी कर अस्पताल के बाद कोलकाता में लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ गैंग रेप की घटनाओं ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। महिला अत्याचार चरम सीमा पर है, इन समस्याओं के खिलाफ फिर से उलगुलान की जरूरत है।
मुख्य वक्ता जिला सदस्य रानी मिश्रा ने कहा कि देश की आधी आबादी आज महंगाई, बेरोजगारी, हत्या और दहेज उत्पीड़न की मार झेल रही है, इसलिए महिलाओं को संगठित होकर संघर्ष करने की जरूरत है।
सम्मेलन में पलानी शाखा की नई कमिटी का गठन किया गया, जिसमें पूरनी महताइन अध्यक्ष, हिमानी महताइन सचिव, मालती महताइन व किरण महताइन उपाध्यक्ष, कैकेई देवी व गायत्री देवी संयुक्त सचिव, रीना देवी कोषाध्यक्ष, ममता देवी, शर्मीला देवी, सावित्री देवी, रजनी देवी कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp