SINDRI | ‘न्यूज़क्लिक’ से जुड़े पत्रकारों-लेखकों के घर छापेमारी का विरोध


DHANBAD | डीवाईएफआई सिंदरी के अध्यक्ष अनिल शर्मा व एडवा सिंदरी के अध्यक्ष रानी मिश्रा ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ‘न्यूज़क्लिक’ से जुड़े अनेक पत्रकारों-लेखकों के घर पुलिस छापेमार की निंदा की है। जारी बयान में कहा गया है कि ‘न्यूज़क्लिक’ से जुड़े अनेक पत्रकारों-लेखकों के घर पर आज सुबह से पुलिस के छापे पड़ने की ख़बरें आ रही हैं। अभिसार शर्मा, उर्मिलेश, भाषा सिंह, अनिंद्यो चक्रवर्ती, प्रबीर पुरकायस्थ, सोहेल हाशमी-ये सभी लेखक-पत्रकार सरकार के प्रति अपने आलोचनात्मक रुख के लिए जाने जाते हैं। इनके लैपटॉप और मोबाइल फ़ोन जब्त किये जाने की सूचना है। निश्चित रूप से, यह दबिश निस्संदेह लेखकों-पत्रकारों के उत्पीड़न के ज़रिये उन्हें ख़ामोश करने की कोशिश है। मौजूदा केंद्र सरकार का ऐसी कोशिशों का अच्छा-खासा रिकार्ड पिछले नौ सालों में तैयार हो चुका है। भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) तथा अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) ऐसी तमाम कोशिशों की निंदा करता है और आज सुबह से जारी छापों को लेकर अपनी चिंता व्यक्त करता है।


Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp



3 thoughts on “SINDRI | ‘न्यूज़क्लिक’ से जुड़े पत्रकारों-लेखकों के घर छापेमारी का विरोध

  1. Hey bhai! Play at qq777bdt.net – trusted gambling site. Free bonus on signup. Just click the link and claim your bonus. Enjoy!

  2. Hey friends! Try qq777n.com – the best casino in Bangladesh with big bonuses. Get welcome bonus. Visit the site and start playing. Have fun!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *