Success Story: अनंत श्रीकृष्णा ने पहले प्रयास में ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में पाई सफलता

अनंत श्रीकृष्णा

अनंत श्रीकृष्णा

Success Story: रानी बाजार, कतरास निवासी श्री बिजय कुमार झा एवं डॉ. शिवानी झा के पुत्र अनंत श्रीकृष्णा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) में सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य अनुभव के बाद कानूनी क्षेत्र में सफलता

अनंत श्रीकृष्णा ने बैंगलोर से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिंगापुर से एम.बी.ए किया। इसके बाद उन्होंने बैंगलोर, हैदराबाद, मेलबोर्न (ऑस्ट्रेलिया) और शंघाई (चीन) में विभिन्न कंपनियों में कार्य किया। कई वर्षों तक कॉरपोरेट क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने के उपरांत उन्होंने कानूनी क्षेत्र में रुचि दिखाते हुए एल.एल.बी की डिग्री हासिल की। अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन पास कर अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ ली।

परिजनों और शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं

अनंत श्रीकृष्णा की इस सफलता पर उनके परिवार, मित्रों और समाज के गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में डॉ. विश्वनाथ चौधरी, श्रीमती उषा चौधरी, बी.के. मिश्रा, श्रीमती साधना मिश्रा, डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी, डॉ. धीरज चौधरी, मनीषा मीनू, श्रीमती कविता झा, प्रभात मिश्रा, प्रदीप झा, श्रीमती सानू झा, डॉ. ममता, डॉ. विमल कुमार, डॉ. साधना, डॉ. नीतू सहाय, उदय कुमार सिंह, कृष्णा अग्रवाल, जयकांत प्रसाद सिंह, अनुज सिन्हा, शंकर चौहान, विनोद सिंह, गौतम मंडल, दीपक मिश्रा, मुन्ना झा, धीरज सिंह, अमित पासवान, धीरेन रजवार, अभिनाश कुमार, राजू दत्ता, बीरेंद्र यादव, राकेश प्रजापति, छोटेलाल गोप, नरेश कुमार, रंजीत लहरी, गोलू कुमार, धर्मेंद्र रोहितवाल सहित कई लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

संकल्प और मेहनत से मिली सफलता

अनंत श्रीकृष्णा की यह सफलता मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उनका सफर उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने लक्ष्य को पाने के लिए संघर्षरत हैं। उनके इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं!