
TUNDI | पूर्वी टुंडी के शंकरडीह बजरंगबली मंदिर के पास से गोविंदपुर-साहेबगंज सड़क पर अवैध बालू लेकर जा रहे तीन ट्रैक्टर को थाना प्रभारी ने जब्त किया। थाना प्रभारी ने बताया कि तीन ट्रैक्टरों के चालक पुलिस के वाहन को देखकर गाड़ी छोड़ भाग गए।उन्होंने बताया कि तीन ट्रैक्टरों बिना नंबर के हैं, लेकिन उसके मालिक और चालक पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा।
