विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी का टिकट पाने को लेकर धनबाद कांग्रेस कार्यालय में लगी लंबी कतार, बोले जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह-चुनाव को लेकर धनबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

धनबाद । सोमवार 26 अगस्त को जिला कांग्रेस मुख्यालय में धनबाद जिला अंतर्गत 6 विधानसभा क्षेत्र धनबाद, बाघमारा, झरिया, सिंदरी, निराशा, टुंडी विधानसभा पर पार्टी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष संतोष सिंह के द्वारा देवदारी हेतु आवेदन लिया जा रहा है।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

26 अगस्त को कल 10 लोगों ने दावेदारी की, तथा अभी तक कल 19 लोगों ने दावेदारी की है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है, इसी कड़ी में आज धनबाद विधानसभा अंतर्गत , धनबाद कांग्रेस उपाध्यक्ष नवनीत नीरज, प्रदेश कांग्रेस डेलिगेट मनोज यादव, पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष सुंदर यादव, विजेंद्र पासवान, बीके सिंह, पेट्रोलियम संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह, धनबाद प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू पासवान, बाघमारा विधानसभा अंतर्गत रोहित यादव, सुखदेव महतो, राजीव रंजन प्रसाद, बी के सिंह, निरसा से सुरेश चंद्र झा, सिंदरी विधानसभा से सफुद्दीन अंसारी, दिलीप मिश्रा, अपने उम्मीदवारी हेतु फॉर्म भरकर जिला अध्यक्ष को सौंपे।

आज नवनीत नीरज, मनोज यादव, अशोक कुमार सिंह, सुंदर प्रसाद यादव सहित कई कांग्रेस नेता अपने सैकड़ो समर्थको और वाहन के काफिला के साथ दावेदारी का आवेदन दाखिल करने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को आवेदन सौपा। जिलाध्यक्ष श्री ने कहा धनबाद में कांग्रेस कार्यकताओ में भारी उत्साह है। सभी संभावित उम्मीदवारो का नामांकन फार्म आवेदन प्राप्त कर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी को अपना प्रतिवेदन के साथ जमा कर देगें। जिलाध्यक्ष ने कहा अभी 28 अगस्त तक कई कद्दावर कांग्रेस नेता अपना आवेदन जमा करेगें।