धनबाद: दिनांक: 13 अगस्त 2024 विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा विभाग द्वारा राँची में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में धनबाद जिला का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। जिला खेल पदाधिकारी, दिलिप कुमार ने जानकारी दी कि विभागीय राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के पुरुष स्पर्धा अंडर 19 में धनबाद जिला के शिवा हांसदा ने बाजी मारी। वहीं महिला अंडर 19 तीरंदाजी में धनबाद की बिमल सोरेन ने प्रथम स्थान पर कब्जा किया।19 वर्ष से ऊपर तीरंदाजी स्पर्धा में धनबाद जिला की प्रियंका हांसदा ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं इस प्रतियोगिता में प्रियंका कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीरंदाजी स्पर्धा में धनबाद जिला का नाम राज्य स्तर पर रौशन करने पर विजेताओं को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, माननीय खेल मंत्री श्री हफीजुल हसन द्वारा सम्मानित किया गया। माननीय मुख्यमंत्री ने सभी विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करने हुए शुभकामनाएं दी। तीरंदाजी कोच नामित कुमारी टुडू ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्पर्धा में धनबाद ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
Related Posts
तमाम अटकलों को दरकिनार कर आखिरकार सरयू राय ने ग्रहण कर ली जदयू की सदस्यता
पटना : झारखंड के निर्दलीय विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय ने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ज्वाइन कर ली…
Patna | खान सर की कोचिंग सेंटर जीएस रिसर्च सेंटर की जांच से हड़कंप
मीडिया को देखकर खान सर थोड़े असहज हो गए और उन्होंने मीडिया को अपने कमरे से बाहर कर दिया। इसके बाद, मीडिया से बात की और बताया कि खान सर ने सभी दस्तावेज दिखाने के लिए एक दिन का समय मांगा है। खान सर कल सभी आवश्यक दस्तावेज दफ्तर में पेश करेंगे।
यूपी: मथुरा के गोवर्धन मंदिर में सेवायत (पुजारी) दिनेश चंद 1 करोड़ 9 लाख रुपये लेकर फरार
इस मामले में अभी तक पुजारी दिनेश चंद का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, और पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है। घटना ने स्थानीय समुदाय में हडक़ंप मचा दिया है, और लोग इस बात से हैरान हैं कि इतनी बड़ी धनराशि के साथ पुजारी फरार कैसे हो सकता है।