रांची| झारखंड के पर्वतारोही शशि शेखर ने 17 अगस्त को यूरोप की सबसे ऊंची चोटी, माउंट एल्ब्रुस (5,642 मीटर) पर तिरंगा फहराया। रूस के कॉकस पर्वत श्रृंखला में स्थित इस पर्वत पर चढ़ाई कर उन्होंने एक नई उपलब्धि हासिल की और झारखंड का नाम रोशन किया। शशि ने इसके पहले माउंट एवरेस्ट के बालकनी, नेपाल स्थित माउंट लोबुचे और माउंट मनिरंग की समिट कैम्प तक की चढ़ाई की है। शशि शेखर गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. लम्बोदर महतो के पुत्र हैं। शशि ने अपना अभियान 13 अगस्त को रांची की एक एडवेंचर कंपनी के साथ शुरू किया और 17 अगस्त को माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराया। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि को अपने पिता डॉ. लम्बोदर महतो और गोमिया के लोगों को समर्पित किया।
Related Posts
JHARKHAND | सीएम हेमंत सोरेन ने किया ‘अबुआ वीर दिशोम अभियान’ का आगाज
RANCHI | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अबुआ वीर दिशोम अभियान का सोमवार को आगाज कर दिया। इस कार्यक्रम में डीसी…
Jharkhand Election 2024 || राहुल गांधी ने PM नरेंद्र मोदी और BJP पर तीखा हमला बोला || बोलेे-देश में दो विचारधाराएं हैं–एक जो संविधान की रक्षा कर रही है और दूसरी जो इसे खत्म करना चाहती है
Jharkhand Election 2024 || कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को झारखंड के ईसाई…
JHARKHAND | कस रहा है गैंगस्टर प्रिंस खान पर शिकंजा:प्रिंस खान का पासपोर्ट होगा रद्द कार्रवाई तेज, शूटर अफजल गिरफ्तार
RANCHI | धनबाद पुलिस अब गैंगस्टर प्रिंस खान पर शिकंजा कस रही है। एक तरफ प्रिंस खान को लेकर इंटरपोल…