पूर्व मध्य रेलवे के पांच मंडलों में सबसे अधिक शील्ड धनबाद मंडल को मिले। समारोह में जोन के अधिकारियों के साथ सभी मंडल के डीआरएम उपस्थित थे। पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एडीआरएम और सीनियर डीसीएम ने बताया कि करीब 17 हज़ार करोड़ राजस्व संग्रह धनबाद मंडल द्वारा किया गया है वहीं 136 मिलियन टन लोड कर इतिहास रचा है इसके बाद धनबाद रेल मंडल को 19 शील्ड देकर महाप्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया है बता दें कि धनबाद मंडल ने 136 मीलियन’ टन लोडिंग कर इतिहास रच दिया है।भारतीय रेलवे में यह अब तक की सर्वाधिक लोडिंग हैं