Saturday, July 27, 2024
HomeधनबादDHANBAD : धनबाद रेल मंडल माल ढुलाई में 136 मिलियन टन लोडिंग...

DHANBAD : धनबाद रेल मंडल माल ढुलाई में 136 मिलियन टन लोडिंग कर रचा इतिहास, ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड के साथ 19 अलग-अलग विभागों में हुए पुरस्कृ‍त

धनबाद: पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर के वैशाली प्रेक्षागृह में आयोजित 68 वें रेल सप्ताह समारोह में धनबाद रेल मंडल का डंका बजा। जोन के सबसे बड़े पुरस्कार जीएम ओवरआल एफिशिएंसी शील्ड धनबाद रेल मंडल को दिया गया। इस दौरान महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने धनबाद मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में शील्ड प्रदान किया। इसके साथ ही धनबाद मंडल को 19 अलग-अलग शील्ड मिले। पूर्व मध्य रेलवे के पांच मंडलों में सबसे अधिक शील्ड धनबाद मंडल को मिले। समारोह में जोन के अधिकारियों के साथ सभी मंडल के डीआरएम उपस्थित थे। पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एडीआरएम और सीनियर डीसीएम ने बताया कि करीब 17 हज़ार करोड़ राजस्व संग्रह धनबाद मंडल द्वारा किया गया है वहीं 136 मिलियन टन लोड कर इतिहास रचा है इसके बाद धनबाद रेल मंडल को 19 शील्ड देकर महाप्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया है बता दें कि धनबाद मंडल ने 136 मीलियन’ टन लोडिंग कर इतिहास रच दिया है।भारतीय रेलवे में यह अब तक की सर्वाधिक लोडिंग हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments