Saturday, July 27, 2024
HomeफुलारीटांडPHULARITAND | झमाझम बारिश के बावजूद सिनीडीह में हुई बाघमारा के चित्रांशों...

PHULARITAND | झमाझम बारिश के बावजूद सिनीडीह में हुई बाघमारा के चित्रांशों की बैठक, भव्यतापूर्ण चित्रगुप्त पूजोत्सव मनाने का लिया निर्णय

DHANBAD | सिनीडीह पेट्रोल पंप स्थित महेशपुर पंचायत सचिवालय में श्री श्री चित्रगुप्त महापरिवार बाघमारा अंचल (सिनीडीह) की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे चित्रांश दिलीप वर्मा ने कहा कि बारिश के बावजूद चित्रांशों को देख कर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार 15 नवंबर को आहुत चित्रगुप्त पूजा विगत वर्ष से और भी भव्यता पूर्ण होगी। बैठक में आगामी चित्रगुप्त पूजा धूम-धाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। चित्रांश अजय राणा ने पिछले साल 2022 का आय-व्यय पुन: प्रस्तुत किया। बैठक में भगवान चित्रगुप्त महापूजन के साथ विद्युत सज्जा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वजातीय सामूहिक बिरादरी भोज करने का निर्णय लिया गया। चित्रांश उमेश श्रीवास्तव ने वर्ष 2022 के चित्रगुप्त पूजोत्सव की सफलता पर सभी चित्रांशों को बधाई देते हुए वर्ष 2023 में भी कायस्थों के महाजुटान के लिए सभी चित्रांशों को पूजा में बढचढ़कर हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया। चित्रांश बासुकीनाथ लाला ने सफल पूजन और जिला में प्रथम स्थान पाने पर पूजा समिति के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कई सुझाव दिये। साथ ही सिनीडीह में चित्रगुप्त मंदिर बनाने पर बल दिया। धन्यवाद ज्ञापन करते चित्रांश समीर कुमार लाला ने पिछली बार से बेहत्तर पूजा करने की घोषणा की। बैठक का संचालन करते हुए चित्रांश सुजीत सिन्हा ने चित्रगुप्त महा परिवार की एक जुटता पर बल दिया। बैठक में बासुकीनाथ लाला, उमेश श्रीवास्तव, समीर कुमार लाला, दिलीप कुमार वर्मा, अजय राणा, सुजीत सिन्हा, प्रकाश सिन्हा, नीरज लाला, प्रशांत दयाल, रवि कुमार लाला, अजय कुमार लाला, अजय कुमार लाल, वरूणचंद्र, मुकेश सिन्हा, विनय सिन्हा, चंदन श्रीवास्तव, विवेक सिन्हा, अमित सिन्हा, अनिल सिन्हा, वीरेन्द्र सिन्हा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments