DHANBAD | रविवार को झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति का एक बैठक सरायढेला स्थित रेखा मंडल के आवास में हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक बेंगू ठाकुर ने कहा कि समिति की ओर से 18 जून को हमलोग रांची यूनियन क्लब ने झारखंड के सभी जिला के प्रतिनिधिमंडल एक बैठक करेंगे। उस बैठक में झारखंड के तमाम बांग्ला भाषा-भाषी एकजुट होकर इस बारे में चिंतन-मंथन करेंगे कि कैसे बांग्ला भाषा का पठन-पाठन हो, कैसे शिक्षकों की नियुक्ति हो। केंद्रीय सचिव रेखा मंडल ने कहा कि बीसीसीएल के गेस्ट हाउस में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जो गाड़ी कचरा खाना में रखा हुआ है उसे आज के बैठक में स्कोर लेकर एक निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने कहा कि सीएमडी जल्द से जल्द इस गाड़ी को मरम्मत करके म्यूजियम में रखने का काम करें।अन्यथा हम लोग आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। बैठक में मुख्य रूप से रेखा मंडल,कल्याण भट्टाचार्जी ,राणा चट्टराज,सुशोभन चक्रवर्ती, कल्याण राई,रघुनाथ राय, टनी बनर्जी,सपन मुखर्जी आदि लोग शामिल थे।
Related Posts
DHANBAD: अयोध्या में हुए श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में सुनैना ने बांटी मिठाइयां
सुनैना सिंह किन्नर ने इस मौके पर कहा कि भगवान श्री राम की मूर्ति की स्थापना होने से देश में खुशहाली एवं शांति कायम रहेगी और लोग अयोध्या जाकर श्रीराम मंदिर में रामलला का दर्शन करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान के नाम पर जितने भी जरूरतमंदों को दानपुण्य करें उससे समृद्धि मिलेगी।
STATEMENT : जो लोग प्रखंड अध्यक्ष नहीं बन पाए, उन्हें मिलेगी जिला कमेटी में जगह-कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह
धनबाद जिला कांग्रेस ने तीनों प्रखंडों में अध्यक्ष मनोनयन करने की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में तीन तीन नामों का पैनल भेजा गया था। जो लोग प्रखंड अध्यक्ष नहीं बन पाएं हैं उन्हें जिला कमिटी में जगह दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा तीनो प्रखंड में पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाए गए हैं।
DHANBAD | पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा आज से, जनसभाओं को करेंगे संबोधित
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की हो रही संकल्प यात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल होगी:विधायक राज सिंहा DHANBAD | मंगलवार को…