Saturday, July 27, 2024
Homeधनबादभारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की मनाई गई पुण्यतिथि, कांग्रेसियों...

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की मनाई गई पुण्यतिथि, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

धनबाद। 27 मई 2024 को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव कार्यालय, ब्लैक रॉक होटल, बैंकमोड में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया, मौके पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी! मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का स्वाधीनता संग्राम में उल्लेखनीय और महत्वपूर्ण योगदान रहा है,सन 1929 में राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में नेहरू जी ने ब्रिटिश शासन से पूर्ण स्वतंत्रता का आह्वान किया,नेहरू जी ने प्रांतीय चुनाव में धर्मनिरपेक्ष राष्ट्रीय राज्य के विचार को बढ़ावा दिया जिससे कांग्रेस को चुनाव में जीत मिली और कई प्रांत में सरकार बनाने का मौका मिला,26 जनवरी 1950 को जब भारत राष्ट्रमंडल राष्ट्रों के भीतर एक गणराज्य बन गया और नेहरू जी भारत गणराज्य के प्रथम प्रधानमंत्री बने,उन्होंने देश में आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक सुधारो के एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की शुरुआत की,नेहरू जी ने बहुलवादी बहुदलीय लोकतंत्र को बढ़ावा दिया और नेहरू जी के नेतृत्व में कांग्रेस एक सर्वव्यापी पार्टी के रूप में उभरी जिसने राष्ट्रीय और राज्य स्तर की राजनीति पर अपना दबदबा बनाया,देश में बड़े-बड़े उद्योग,कल-कारखाने,संस्थान एवं लोगों के जीवन और जीविका के निर्माण में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा,नेहरू जी बच्चों से अपार स्नेह करते थे और बच्चे उन्हें प्यार से चाचा पुकारते थे,आज हम सभी को उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने की दरकार है! मौके पर दुर्गा दास रामगोपाल भूवानिया,राजेश्वर सिंह यादव,मंटू दास,दिनेश यादव,गुड्डू खान,प्रभात सुरोलिया,पप्पू कुमार तिवारी,राजू दास,बाबू अंसारी,बबलू दास,पप्पू सिंह,मनोज कुमार हाड़ी, रामबचन राम,अरविंद सैनी, अनिल सिंह,कामता पासवान,रखाल दास,रोहन चौधरी,गौतम पासवान,धनेश्वर ठाकुर जियाउल हुसैन, सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे!संतोष कुमार सिंह अध्यक्ष धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments