कांग्रेस के टिकट की दावेदार हुई तेज | आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू | पहले दिन ही केके पॉलिटेक्निक के ई रवि चौधरी व पूर्व मंत्री दिवंगत ओपी लाल के पुत्र अशोक लाल समेत कई नामचीन लोगों ने अपने अपने क्षेत्र से टिकट का किया दावा, फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 29 अगस्त

धनबाद । शुक्रवार 23 अगस्त को धनबाद जिला कांग्रेस मुख्यालय में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के समक्ष धनबाद विधान सभा क्षेत्र संख्या 40 से कांग्रेस के टिकट के दावेदारी के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज कुमार मिश्रा ने अपने समर्थको के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को अपना आवेदन प्रोफार्मा के साथ भरकर जमा किया। धनबाद विधान सभा से ही दावेदारी करने वाले केके पोलटेकनिक के ई रवी चौधरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव वैभव सिंहा, रवी रंजन सिंह, धोबाटाड निवासी, गौरीशंकर प्रसाद ने भी नामांकन पत्र जमा किया। वही बाघमारा विधान सभा क्षेत्र संख्या 43 से पूर्व मंत्री स्व ओपी लाल के पुत्र अशोक प्रकास लाल, जिला परिषद सदस्य पती राजेश राम, झरिया विधान सभा क्षेत्र संख्या 41 से जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मजदूर नेता कालीचरण यादव, जिला महासचिव भगत सिंह,ने अपनी दावेदारी किया है। सिंदरी विधान सभा क्षेत्र संख्या 38 से कांग्रेस नेत्री उषा पासवान ने भी नामांकन दाखिल किया है। धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा दिनांक 29 अगस्त 24 तक दावेदारों का आवेदन लिया जाएगा। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा आज सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मैं कांग्रेस कार्यालय में स्वयं उपस्थित रहते हुए सभी का नामांकन पत्र स्वीकार किया।