DHANBAD | बोर्ड-निगम में धनबाद के कांग्रेसियों को शामिल नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण:नवनीत नीरज

DHANBAD | 13 जून 2023 को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नवनीत नीरज ने झारखंड सरकार के द्वारा गठित बोर्ड एवं निगम के पदों पर धनबाद के कांग्रेसजनों को शामिल नहीं किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे,झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी से बोर्ड~निगम में धनबाद के कांग्रेसियों को शामिल करने की मांग की है! आगे उन्होंने कहा कि संगठनात्मक मजबूती से लेकर एआईसीसी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित संगठन के सभी कार्यक्रम को मजबूती के साथ सफल बनाने में धनबाद जिला पूरे प्रदेश में अग्रणी रहता है इसके बावजूद बोर्ड निगम में धनबाद जिला के किसी भी कांग्रेसी को शामिल नहीं किया जाना एवं कांग्रेस को उपेक्षित किया जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है! आगे उन्होंने कहा कि बोर्ड निगम में धनबाद के कांग्रेसी को जगह और सम्मान नहीं किए जाने पर धनबाद जिला के कांग्रेसी आक्रोशित हैं,आगे उन्होंने बोर्ड निगम में धनबाद के कांग्रेसियों को शामिल करने को लेकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे,प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मांग करते हुए कहा कि मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए बोर्ड निगम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शामिल कर सम्मान दिया जाए ताकि कांग्रेस के कार्यकर्ता एक नई जोश और ऊर्जा के साथ मिशन 2024 के तहत क्षेत्र में कार्य कर सके।‌‌