वृक्षारोपण | उर्दु उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिमला बहाल में किया गया वृक्षारोपण | कार्यक्रम के मध्‍यम से फैलाया गया जागरूकता

वृक्षारोपण |

वृक्षारोपण | झरिया। उर्दु उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिमला बहाल झरिया-01 में आर.एस.पी. कॉलेज झरिया के बीएड सेमेस्टर-2 सत्र-2023-25 के प्रशिक्षुओं द्वारा विद्यालय अवलोकन के तहत छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय परिसर में पर्यावरण को सुदृढ़ एवं संरक्षित करने हेतु वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया.

इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने वृक्षारोपण के महत्व को छात्र- छात्राओं को बताया. कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य संभु प्रसाद, पर्यवेक्षक डॉ. रामचन्द्र कुमार, प्रशिक्षु तपब्रत हाजरा, पायल कुमारी, सपना सिंह, नीतिश कुमार, अलबिन्ता समेत विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं शामिल थे।