DHANBAD | राहुल गांधी का 20 सूत्री कार्यालय में केक काटकर मनाया गया जन्मदिन

DHANBAD | सोमवार को धनबाद जिला 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह की नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर जिला 20 सूत्री कार्यालय में केक काट कर सादगी पूर्वक जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया और केक काटकर एक दूसरे को केक खिलाकर हर्ष मनाया गया।इस क्रम में धनबाद जिला 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की ओर से राहुल गांधी के जन्मदिन पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। आगे श्री सिंह ने कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी के जन्मदिन सादगी पूर्वक मनाया गया।उन्होंने राहुल गांधी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा की राहुल गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी राष्ट्र की आवाज बनकर उभरी है।उन्होंने हमेशा देश के विभिन्न वर्गों की मांगों को उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई साथ साथ राहुल गांधी ने गरीबों और हाशिए के लोगों के अधिकारों का पुरजोर समर्थन किया।उन्होंने नोटबंदी आधार जीएसटी और गलत तरीके से कार्यान्वित बहुत ही नीतियों पर सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया,पिछले दिनों राहुल गांधी द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक लगभग 4,000 किलोमीटर का भारत जोड़ो पदयात्रा कर देश में प्रेम,भाईचारा और सद्भावना का संदेश देने का काम किया है।राहुल गांधी को देश की जनता एवं युवा एक आदर्श एवं भारत के भविष्य के रूप में देख रही है। आगे उन्होंने कहा कि देश में जब तक महंगाई बेरोजगारी एवं लोगों में खुशहाली नहीं आ जाती तब तक कांग्रेस पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा एवं देश की जनता को महंगाई, बेरोजगारी से निजात दिलाने का संकल्प लिया गया।आगे श्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है,23 जून 2023को पटना में हो रहे विपक्ष के सम्मेलन के समापन के बाद भाजपा की उल्टी गिनती की शुरुआत हो जाएगी।देश की जनता एवं युवा राहुल गांधी को एक भारत का भविष्य के रूप में देख रही है कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास जगह है और हिमाचल प्रदेश एवं कर्नाटक में लोगों ने भाजपा को आईना दिखाने का काम किया है,कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी और निश्चित रूप से आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता सभी मोर्चे में विफल रही मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की काम करेगी, पूरे देश में कांग्रेस का परचम लहराएगा। कार्यक्रम के क्रम में कई अधिवक्ताओं ने उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु एवं देश के नेतृत्व में उनका उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। मौके पर प्रदेश डेलीगेट मनोज यादव,शंकर प्रजापति,पप्पू कुमार तिवारी, मनोज हाड़ी, टिंकू अंसारी ,गोपाल दास, मालि गोप, जाबिर अंसारी, इंद्रदेव मंडल ,जय दयाल केसरी, सुमित अरोड़ा, पंकज दत्ता,मजहर आलम समेत दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *