
DHANBAD | पूर्वी टुंडी: प्रदेश यादव महासभा झारखंड धनबाद जिला अध्यक्ष अशोक यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर यादव के नेतृत्व में पूर्वी टुंडी से कर्मठ और जुझारू समाजसेवी नरेश यादव को पूर्वी टुंडी का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। नरेश यादव के साथ दर्जनों युवा साथियों ने प्रदेश यादव महासभा का सदस्यता ग्रहण किया है।वहीं मौके पर धनबाद जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने बताया प्रदेश यादव महासभा हर घर शिक्षा अभियान और नशा मुक्ति जो समाज को दीमक की तरह खाए जा रहा है ऐसे लोगों को जागरूक करने का काम करें और अपनी समाज को नई दिशा और दशा देने पर जोर दिया जाए। प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर यादव ने कहा पढ़ाई के क्षेत्र में भी यादव समाज बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और अपने समाज और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में धनबाद जिला सचिव अशोक यादव, जिला उपाध्यक्ष त्रिवेणी यादव, महासचिव प्रह्लाद यादव, संदीप यादव, नरेश यादव एवं सैकड़ों यादव महासभा के युवा सदस्य उपस्थित रहे।

銉戙兂銈广儓 銇堛倣en het of ik er mijn kamer uit Bandora terugvind.Het huis werdgebouwd door den Parsi Sir Ph.