Sindri News : झारखंड की माताओं और बहनों के लिए हर त्योहार पर तोहफा, हेमंत सोरेन सरकार निभा रही अपना वादा

झामुमो का सदस्यता अभियान

झामुमो का सदस्यता अभियान

Sindri News : झारखंड में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि हर त्योहार पर माताओं और बहनों को उपहार देने का वादा निभाया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार अपने सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत राज्य की महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता देबू महतो ने इस बात को रेखांकित करते हुए कहा कि अब बहनों की होली और ईद धूमधाम से मनाई जाएगी।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

झामुमो का सदस्यता अभियान और सरकार की उपलब्धियां

देबू महतो झारखंड पुलिस लाइन स्थित बाउरी पाड़ा में पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार झारखंड की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में अहम कार्य कर रही है। छात्र-छात्राओं को बेहतर पठन-पाठन के साथ रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सरकार की विकास नीतियों से कुछ लोग असहज

देबू महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के जनहितैषी फैसले कुछ लोगों को हजम नहीं हो रहे हैं, लेकिन सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ झारखंड के विकास और जनता की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है।

झारखंड में त्योहारों को खास बनाने के लिए सरकार की यह पहल महिलाओं और गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। आने वाले समय में भी सरकार इसी तरह झारखंड की जनता के हित में कार्य करती रहेगी।