Dhanbad News: धनबाद में कोयला तस्करी को लेकर फायरिंग, एक व्यक्ति घायल

धनबाद में कोयला तस्करी को लेकर फायरिंग

धनबाद में कोयला तस्करी को लेकर फायरिंग

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद में कोयला तस्करी को लेकर वर्चस्व की जंग एक बार फिर हिंसक हो गई। गुरुवार देर रात ईस्ट बसूरिया ओपी और गोंदुडीह सीमा क्षेत्र में दो गुटों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

कोयला तस्करी के वर्चस्व को लेकर संघर्ष

सूत्रों के अनुसार, ईस्ट बसूरिया और गोंदुडीह ओपी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कोयला तस्करी का धंधा चल रहा है। इस कारोबार पर नियंत्रण पाने के लिए अक्सर गुटों के बीच टकराव होता रहता है। गुरुवार देर रात भी इसी वर्चस्व की लड़ाई के कारण फायरिंग हुई, जिसमें पासवान बस्ती निवासी ललन पासवान को गोली लग गई

घायल का अस्पताल में इलाज जारी

स्थानीय लोगों ने तुरंत ललन पासवान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही ईस्ट बसूरिया ओपी पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल से पूछताछ की। ललन पासवान ने पुलिस को बताया कि कोयला कारोबार को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था, और इसी रंजिश में उन पर हमला किया गया।

फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर छानबीन कर रही है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस गोलीबारी के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।