कठुआ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: तीन आतंकवादी ढेर, तीन जवान शहीद

कठुआ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई

कठुआ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई

कठुआ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के सुदूर जंगली इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। इस एनकाउंटर में जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि, सेना की ओर से इस पर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

घटना का पूरा विवरण

गुरुवार सुबह कठुआ जिले के राजबाग के जखोले गांव में करीब 9 आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें SOG के तीन जवान पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रॉक्सी ग्रुप पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन जारी

शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया। ऑपरेशन में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), भारतीय सेना, बीएसएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम शामिल है। आतंकियों की तलाश के लिए थर्मल इमेजिंग, ड्रोन, हेलीकॉप्टर, बुलेटप्रूफ वाहन और खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है।

इस मुठभेड़ में घायल डीएसपी धीरज सिंह समेत अन्य जवानों को उधमपुर भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

कठुआ में हाई अलर्ट, सुरक्षाबलों का सख्त पहरा

सुरक्षाबलों ने कठुआ और आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

गुरुवार सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई यह मुठभेड़ कई घंटों तक चली, जिसमें तीन आतंकियों को मार गिराया गया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।