Dhanbad News: लोयाबाद में मां भगवती के जयकारों से गूंजा वातावरण, श्रद्धालुओं ने रातभर किया भजन

लोयाबाद में मां भगवती के जयकारों से गूंजा वातावरण

लोयाबाद में मां भगवती के जयकारों से गूंजा वातावरण

Dhanbad News: 99 कोलांचल सिटी में रविवार की रात भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत वातावरण में मां भगवती का भव्य जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर परिसर से विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अखंड ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

Devotional Energy at Its Peak with Akhand Jyoti and Bhajan Sandhya

जागरण की शुरुआत यजमान रीता चौधरी एवं शंकर चौधरी द्वारा ज्योति को माथे पर लेकर जयकारों के साथ कार्यक्रम स्थल तक लाने से हुई। उनके साथ सैकड़ों श्रद्धालु भाव-विभोर होकर माँ के जयघोष लगाते हुए पहुंचे। जैसे ही मंच पर भजन कार्यक्रम आरंभ हुआ, श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

Singers Enthrall Devotees with Mata Bhajans

भजन गायक शशि सरदार ने “मां मुरादे पूरी कर दे, हलवा बांटूगी”, “ज्योत जगा कर सर झुका मै तो आउंगी” जैसे भजनों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। वहीं गायिका रजनी मेहरा ने “शेरा वाली मां, ज्योता वाली मां”, “शेर पर सवार होकर आ जा शेरावाली” जैसे भक्ति गीतों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जगपाल सिंह ने “चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है” गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

Organizers Ensure Smooth and Spiritual Celebration

इस सफल आयोजन में शंभू नाथ चौहान, दिलीप साव, राज सिंह, बिनोद जी, गुप्ता जी समेत कई सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा। पूरे कार्यक्रम में भक्तों का उत्साह और आस्था चरम पर रही, जो मां भगवती की कृपा का प्रतीक रही।

इस भव्य जागरण ने न केवल भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की, बल्कि समाज में सांस्कृतिक एकता और धार्मिक चेतना को भी प्रोत्साहित किया।