Dhanbaad News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीन माह के लिए धनबाद जिले के 18 प्रखंडों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

धनबाद जिले के 18 प्रखंडों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

धनबाद जिले के 18 प्रखंडों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

Dhanbaad News: 25 मार्च 2025, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के 18 प्रखंडों में वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ये नियुक्तियाँ अप्रैल, मई और जून 2025 तक के लिए की गई हैं।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अधिसूचना 24 मार्च 2025 के अनुसार, श्री अशोक चौधरी को धनबाद जिला कांग्रेस के पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला के अलग-अलग प्रखंडों में जिन नेताओं को प्रभार सौंपा गया है, उनके नाम और मोबाइल नंबर इस प्रकार हैं:

  1. धनबाद नगर – श्री मनोज कुमार सिंह (9905717906)
  2. धनबाद – श्री नवीन पाठक (9798133477)
  3. झरिया नगर – श्री रामजीत प्रसाद (9431728507)
  4. झरिया – श्री शाहिद कुमार (700422077)
  5. बाघमारा – श्री अवधेश पाठक (9835573376)
  6. डुंडी – श्री निवारण महतो (8507427652)
  7. तोपचांची – श्री दुर्गा दास (6204479943)
  8. सिंदरी नगर – श्री धर्मेंद्र सिंह (9523279901)
  9. बलियापुर – श्री शाहनवाज हुसैन (8210073577)
  10. निरसा – श्री रवि रंजन (7903948254)
  11. चिरकुंडा नगर – श्री बबलू दास (9031777652)
  12. पूर्वी डुंडी – श्रीमती निशा सिंह (7480001178)
  13. एग्यारकुंड – श्री भगवत्त आलम (9470918009)
  14. कातासीयाटांड़ – श्री पंकज मिश्रा (8002514317)
  15. केंदुआ करकेंद – श्री अरविंद कुमार सैनी (7488413789)
  16. भूली नगर – श्री मनोज यादव (9431721844)
  17. कतरास – श्री संजय जासवाल (9431162962)
  18. गोविंदपुर – प्रो. आशीष सिन्हा (9905553358)

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी पर्यवेक्षकों को संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी और सशक्त संचालन का दायित्व सौंपा है। इनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

– वार्ता संभव संवाददाता