Sindri News: आंधी-ओलावृष्टि ने फिर अस्त-व्यस्त किया सिंदरी का जनजीवन

आंधी-ओलावृष्टि ने फिर अस्त-व्यस्त किया सिंदरी का जनजीवन

आंधी-ओलावृष्टि ने फिर अस्त-व्यस्त किया सिंदरी का जनजीवन

Sindri News: बिजली सेवा फिर ठप, बैसाखी और अंबेडकर जयंती पर छाया अंधेरा


Sindri News: 14 अप्रैल को सिंदरीवासियों के लिए एक बार फिर प्राकृतिक आपदा लेकर आया। जब लोग बैसाखी, अंबेडकर जयंती, सत्तूआन और जुड़ शीतल जैसे सांस्कृतिक पर्वों की तैयारियों में व्यस्त थे, तब अचानक आई तेज आंधी और ओलावृष्टि ने उनकी खुशियों पर पानी फेर दिया। क्षेत्र में बिजली व्यवस्था फिर से चरमरा गई है और चारों ओर अंधेरा छा गया है।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

प्राकृतिक आपदा ने फिर बढ़ाई परेशानी
सीपीएम नेता विकास कुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंदरी में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार खराब बना हुआ है। आज फिर आई तेज आंधी और ओलावृष्टि से कई पेड़ की शाखाएं बिजली के तारों पर गिर गईं, जिससे बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है। कई जगहों पर तार टूटने और पोल गिरने की खबरें भी सामने आई हैं।

पर्वों की रौनक फीकी, लोग परेशान
14 अप्रैल को एक तरफ जहां अंबेडकर जयंती और बैसाखी जैसे सामाजिक और धार्मिक पर्व थे, वहीं मिथिलांचल का जुड़ शीतल पर्व और सत्तूआन की भी धूम थी। लेकिन मौसम की मार ने इन त्योहारों की चमक फीकी कर दी। न केवल बिजली गुल रही, बल्कि लगातार बारिश के कारण बाजार भी सूने नजर आए और लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

पूरे क्षेत्र में अंधकार, इनवर्टर भी हुए फेल
लगातार बिजली ठप रहने की वजह से लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी काम नहीं कर पा रहे हैं। पूरा सिंदरी अंधकार में डूबा हुआ है। स्थानीय लोगों को रात के समय खाने-पीने और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भारी कठिनाई हो रही है।

बिजली बहाली की उम्मीद मौसम पर निर्भर
स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। मौसम साफ होने के बाद ही बिजली बहाली के प्रयास किए जाएंगे, लेकिन तब तक लोगों को अंधेरे में ही गुजर-बसर करनी होगी।

सीपीएम नेता ने की आपदा प्रबंधन की मांग
विकास कुमार ठाकुर ने प्रशासन से मांग की है कि सिंदरी जैसे संवेदनशील क्षेत्र में आपदा प्रबंधन टीम को सक्रिय किया जाए ताकि ऐसे हालात से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई हो सके।