Sindri News: रंगामाटी अम्बेडकर कॉलोनी में श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई बाबा साहब की जयंती

रंगामाटी अम्बेडकर कॉलोनी में श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई बाबा साहब की जयंती

रंगामाटी अम्बेडकर कॉलोनी में श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई बाबा साहब की जयंती

Sindri News: कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, उनके विचारों को बताया आज के समाज के लिए मार्गदर्शक

Sindri News: बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आज दिनांक 14 अप्रैल 2025 को सिंदरी स्थित रंगामाटी अम्बेडकर कॉलोनी में कांग्रेस सेवा दल की ओर से भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

बाबा साहेब के विचारों पर चलना ही समाज को आगे ले जाने का मार्ग: पुरनेन्दु सिंह
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के सचिव पुरनेन्दु सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने हमेशा वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज को समानता, न्याय और विकास की दिशा में आगे ले जाया जा सकता है। उन्होंने संविधान निर्माता की भूमिका में बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए युवाओं से उनके विचारों को अपनाने की अपील की।

नगर कांग्रेस सेवा दल की सक्रिय भागीदारी रही सराहनीय
जयंती समारोह में सिंदरी नगर कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संघटक विजय कुमार राम, नगर कांग्रेस महामंत्री सतेंद्र सिंह, यंग ब्रिगेड सेवा दल सिंदरी विधानसभा प्रभारी नकुल कुमार वर्मा, सिंदरी नगर कांग्रेस युवा अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, ओम कुमार, टप्पू कुमार, मंटू कुमार, किशोर कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे। सभी ने एकमत होकर बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

समाज के विकास के लिए जरूरी है अंबेडकरवादी सोच का विस्तार
वक्ताओं ने यह भी कहा कि आज के दौर में सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को मजबूती देने के लिए अंबेडकरवादी सोच का विस्तार बेहद जरूरी है। बाबा साहब की जयंती केवल श्रद्धा का दिन नहीं, बल्कि उनके सिद्धांतों को व्यवहार में लाने का अवसर है।