Sindri News: 29वीं शहादत दिवस पर स्व. रामकृष्णा मुर्मू को दी गई श्रद्धांजलि, बलियापुर के शीतलपुर में हुआ भव्य आयोजन

29वीं शहादत दिवस पर स्व. रामकृष्णा मुर्मू को दी गई श्रद्धांजलि

29वीं शहादत दिवस पर स्व. रामकृष्णा मुर्मू को दी गई श्रद्धांजलि

Sindri News: 2 जून 2005 सोमवार को स्वर्गीय रामकृष्णा मुर्मू की 29वीं शहादत दिवस के अवसर पर शीतलपुर (रोहिगी घट्ट) में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बलियापुर के तत्कालीन विधायक माननीय श्री चन्द्रदेव महतो उपस्थित रहे। उन्होंने रामकृष्णा मुर्मू की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके बाद बच्चों के बीच प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन किया गया। इस आयोजन में खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आकस्ट्रा की भी सुंदर प्रस्तुति हुई। विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि श्री चन्द्रदेव महतो ने अपने भाषण में स्वर्गीय रामकृष्णा मुर्मू के योगदान को याद करते हुए कहा, “उनकी कुर्बानी हमारे समाज के लिए एक प्रेरणा है। ऐसे वीरों की स्मृति में ऐसे आयोजन आवश्यक हैं, ताकि नई पीढ़ी उनके आदर्शों से प्रेरित हो।”

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक वीर सिंह पूर्व पंचायत मुखिया विनोद मरांडी महालाल हेंब्रम शंभू टुडू सुबोध किरकू प्रदीप पाल रूपलाल हेंब्रम दशरथ हेंब्रम मनु हसदा संजीव मुर्मू शांति राम सोरेन के साथ बच्चों और गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और शहीद की स्मृति को नमन किया।