Dhanbad Janta Darbaar: उपायुक्त ने सुनी आम जनों की शिकायतें

उपायुक्त ने सुनी आम जनों की शिकायतें

उपायुक्त ने सुनी आम जनों की शिकायतें

Dhanbad Janta Darbaar: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों की समस्या सुनी।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

Dhanbad Janta Darbaar: जनता दरबार में गैरआबाद जमीन का अवैध रूप से कब्जा करने, खतियानी जमीन पर जबरन कब्जा करने, प्रस्तावित गोमो फ्लाईओवर परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा नहीं मिलने, राशन कार्ड में नाम सुधारने, विद्यालय द्वारा ग्रीष्मावकाश अवधि का हॉस्टल चार्ज वसुलने, ऑनलाइन पंजी 2 में सुधार करने, जमीन की मापी करने में विलंब करने, रैयती जमीन पर अवैध कब्जा करने, अबुआ आवास के लिए दूसरी किश्त देने में मुखिया द्वारा तंग करने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने समस्या का समाधान करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया। जनता दरबार में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री नियाज अहमद भी उपस्थित थे।