Dhanbad News: अंचल स्तरीय माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

अंचल स्तरीय माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

अंचल स्तरीय माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

Dhanbad News: अवैध रूप से किये जा रहे ओबी डंप को अविलंब बंद करने हेतु बीसीसीएल को निर्देश

Dhanbad News: आज बलियापुर अंचल में अंचल अधिकारी श्री प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में अंचल स्तरीय माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई , जिसमे खनिजो के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के रोकथाम के लिए बहुत से अहम फैसले लिए गये।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गोल्डन पहाड़ी गोकुल पथ बिल थोड़ा एवं सुरंगा एरिया में किए जा रहे ओबी डंप के कारण वहां रह रहे निवासियों को संकट का सामना करना पड़ रहा है इसे कभी भी हादसा हो सकता है l इसके लिए बीसीसीएल प्रबंधन को निर्देशित किया गया था कि अविलंब एक सर्वे रिपोर्ट देने को कहा गया था जिस पर बीसीसीएल प्रबंधन ने आज कहा की दो दिनों के अंदर रिपोर्ट अंचल कार्यालय को उपलबध करा दिया जायेगा साथ ही प्रबंधक द्वारा कहा गया है अभी तक जितने लोगों को आवास आवंटित हुई है और जिनको होना है उसकी भी संयुक्त रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध करा दी जाएगी।

बीसीसीएल प्रबंधन के द्वारा बताया गया कि पहाड़ीगोड़ा के इलाके में अवैध उत्खनन की सूचना है l इस पर सीआईएसफ, बीसीसीएल थाना एवं अंचल की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है l अभी कहीं भी कोई उत्खनन नहीं हो रहा है l

आज भी वन भूमि पर ओबी डंप के मामले को प्रमुखता से बैठक में उठाया गया, जिसमें बीसीसीएल के प्रतिनिधि के द्वारा बताया गया कि हमलोगों के द्वारा आउटसोर्सिंग कंपनी को वन भूमि में एनओसी नहीं दिया गया है, बल्कि आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा जबरन वन भूमि में ओबी डंप किया जा रहा है जो गैर कानूनी तरीके से किया जा रहा है। बीसीसीएल के द्वारा बताया गया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है l मामला न्यायालय में विचाराधीन है l आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा ओबी हटाया जा रहा है l

बैठक में बीसीसीएल को निर्देशित किया गया था कि अपने जमीन का सर्वे करते हुए उसे पर बाड लगाने का काम जल्द शुरू करें या तत्काल सीमांकन करें l बीसीसीएल प्रबंधक इस पर कार्य कर रही है चुकी कोलियरी प्रोग्रेसिव है इसीलिए बाड़ लगाने में समस्या आ रही है।

इस बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय महाप्रबंधक BCCL ( लौदना, बस्ताकोला ), समादेष्टा, सी.आई.एस. एफ, बलियापुर, प्रक्षेत्र, थाना प्रभारी (बलियापुर, तीसरा) एवं ओ पी प्रभारी, अलकडीहा उपस्थित थे।