Dhanbad News: कांग्रेस के जिला मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता बनाए जाने पर पप्पू कुमार तिवारी को कांग्रेस पर्यवेक्षक ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस पर्यवेक्षक ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस पर्यवेक्षक ने दी शुभकामनाएं

Dhanbad News: 25 जून को धनबाद जिला के कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक कुमार चौधरी के धनबाद आगमन पर धनबाद परिसदन(सर्किट हाऊस) में बुके देकर उनका अभिनंदन स्वागत किया,मौके पर उन्होंने हमें धनबाद जिला का मिडिया चैयरमेन सह प्रवक्ता बनाएं जाने पर बधाई के साथ शुभकामनाएं दी। मौके पर उपस्थित विधानसभा चुनाव में धनबाद जिला के पूर्व प्रभारी रहे प्रदेश सचिव महेंद्र मिश्रा ने बधाई दिया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

मौके पर धनबाद जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक कुमार चौधरी ने पप्पू कुमार तिवारी को धनबाद जिला का मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता बनाए जाने पर शुभकामनाएं देते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के.राजू ,झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो, कमलेश सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने संगठन के प्रति समर्पित ऊर्जावान कार्यकर्ता पप्पू कुमार तिवारी को धनबाद जिला का मिडिया चैयरमेन सह प्रवक्ता पद की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है जिससे संगठन की मजबूती में बल मिलेगा,

आगे उन्होंने कहा कि मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है संगठन ने जिस आशा और विश्वास के साथ श्री तिवारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी ह,वे अपने जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए जिला के हर छोटी-बड़ी ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता के साथ रखेंगे एवं संगठनहित में ऐतिहासिक कार्य करते हुए संगठन को धारदार,सशक्त व मजबूती प्रदान करने की दिशा में काम करेंगे।

मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव महेंद्र मिश्रा,योगेंद्र सिंह योगी,राजेश्वर सिंह यादव,बबलू दास,पप्पू पासवान,मनोहर दास,आशीष सिन्हा अरविंद सैनी सहित दर्जनों लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।