Dhanbad News: गतका एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव बलविंदर सिंह तुर धनबाद पहुंचे

गतका एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव बलविंदर सिंह तुर धनबाद पहुंचे

गतका एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव बलविंदर सिंह तुर धनबाद पहुंचे

Dhanbad News: गतका महासचिव ने स्थानीय बच्चों को दिया नि:शुल्क गतका प्रशिक्षण

Dhanbad News: धनबाद गतका एशोसियेशन ऑफ झारखंड,गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव सरदार बलजीन्दर सिंह तुर दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचें और यहां के बच्चों को नि: शुल्क गतका प्रशिक्षण राजकमल स.वि.मंदिर में दिया। जहां विधालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा,उप प्राचार्य मनोज कुमार, प्रभारी कमल नयन ने बलजीन्दर सिंह तुर का स्वागत पुष्प गुच्छ वा अंग वस्त्र देकर किया। इसी क्रम में शनिवार को यूनियन क्लब में गतका एसोसिएशन के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

प्रेस वार्ता में उपस्थित राष्ट्रीय महासचिव सरदार बलविंदर सिंह तुर ने बताया की आज बच्चों के हाथों मे मोबाइल अभिभावकों के लिए चिंता का विषय है इसलिए गतका खेल के माध्यम से बच्चो में अनुशासन पैदा कर देश के विकास मे सहयोग करें।गतका राष्ट्रीय स्कूल गेम्स, यूनिवर्सिटीज गेम्स, खेलो इंडिया में सम्मिलित है। वहीं गतका एशोसियेशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष केशव कुमार हारोदिया ने बताया की आज धनबाद के बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है और कल झारखंड के कोच व रेफरी के लिए सेमिनार का आयोजन होटल पोद्दार रेजेंसी व राजकमल स.वि.मंदिर मे किया जाएगा।

झारखंड की सचिव विद्या ने बताया की झारखंड के खिलाड़ीयों ने विगत पांच वर्षो मे खेलो इंडिया मे 10 पदक ,राष्ट्रीय स्कूल गेम्स मे 25 पदक वा राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप मे लगभग 110 पदक जीत चुके हैं और झारखंड सरकार ने विजेता खिलाड़ीयों को लगभग 10 लाख रू नकद ईनाम दे चुकी है। कल होटल पोद्दार रेजेंसी वा राजकमल स.वि.मंदिर मे कोचेस व रेेफरी का सेमिनार किया जाएगा।

पत्रकार सम्मेलन मे गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव बलजीन्दर सिंह तुर ,गतका एशोसियेशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष केशव कुमार हारोदिया,सचिव विद्या,कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार मंडल,धनबाद गतका संघ के अध्यक्ष बसंत हेलीवाल, सचिव रोहित प्रसाद, कोषाध्यक्ष अरूण कुमार वा झारखंड कोडिनेटर पप्पू कुमार सिंह उपस्थित रहे।