Sindri News: देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सिंदरी में महतबंधन के घटक दलों हुई बैठक

देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सिंदरी में महतबंधन के घटक दलों हुई बैठक

देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सिंदरी में महतबंधन के घटक दलों हुई बैठक

Sindri News: 8 जुलाई- 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सिंदरी में आज जेएमएम, राजद सीपीएम और कांग्रेस पार्टी के नेताओं की बैठक जेएमएम कार्यालय में किया गया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष परशुराम महतो की अध्यक्षता में तय किया गया कि केंद्र सरकार की जनविरोधी चार मजदूर संहिता जो लागू करने जा रही है, इसका विरोधस्वरूप आगामी 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल और दो घंटे का चक्का जाम कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।

बैठक में “सिंदरी संघर्ष मोर्चा” का गठन किया गया। मोर्चा का संयोजक विकास कुमार ठाकुर को चुना गया।

बैठक में जेएमएम के नगर अध्यक्ष परशुराम सिंह, रामू मंडल, मलय चंद्र महतो, अशोक कुमार महतो, सीपीएम के सिंदरी बलियापुर लोकल कमिटी सचिव विकास कुमार ठाकुर, सिंदरी शाखा 1 के सचिव गौतम प्रसाद, शाखा 3 के सचिव राजनारायण तिवारी, राजद के नेता सुरेश राउत, कांग्रेस के ललन ठाकुर, अख्तर अली, झारखंड मुक्ति मोर्चा के राजेश कुमार महतो, शिवलाल मुर्मू, राजकुमार महतो, अमित मंडल शामिल थे।