Dhanbad News: पूजा रत्नाकर, नम्रता गुप्ता, मनीष मंजरी व नीतू शंकर दे रहीं है साथ
Dhanbad News: धनबाद की रहनेवाली अविनाशी सिंह ने स्वच्छ धनबाद अभियान का बीड़ा उठाया है और उनके इस प्रोजेक्ट में धनबाद की ही समाजसेविका पूजा रत्नाकर न्रमता गुप्ता,मनीषा मंजरी और नीतू शंकर अपना सहयोग दे रही है। अविनाशी सिंह जोकि एक लेखिका निर्देशिका के साथ साथ निर्माता भी हैं उन्होंने
गाँधी सेवा सदन में बुधवार को मिडिया से बातचीत में बताया कि धनबाद में साफ – सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने का हमने लक्ष्य लिया है और स्वच्छ धनबाद अभियान की शुरुआत प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को साथ लेकर की जाएगी
धनबाद देश में सबसे अधिक राजस्व देनेवाला शहर है. इस धनबाद शहर की सफाई व्यवस्था लाइटिंग, ट्रैफिक व्यवस्था आदि सुदृढ़ हो सके इस दिशा में धनबाद की महिलाओं ने बीड़ा उठाया है.इसके लिए स्वच्छ धनबाद अभियान की शुरुआत की जा रही है.धनबाद की रहनेवाली अविनाशी सिंह ने स्वच्छ धनबाद अभियान के प्रोजेक्ट पर जानकारी देते हुए बताया महीने के एक दिन तीन घंटे का यह स्वच्छ धनबाद अभियान सुबह 7 बजे से 10 बजे के बीच प्रस्तावित सफाई अभियान चलेगा. जिसमे कक्षा 8 से 12 तक के छात्र अपने स्कूल और सोसाइटी के आसपास सफाई करेंगे, जिसके बाद संबंधित स्कूल के छात्र अपनी नियमित कक्षाएं फिर से शुरू कर सकेंगे।
अभियान के दिन यातायात नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस की मदद ली जाएगी.अभियान के दौरान नगर निगम के कचरा ढोने वाले ट्रक और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने अभियान के दौरान पूरी तरह से सहयोग देने का वादा किया है। भाग लेने वाले स्कूलों और छात्रों को और अधिक प्रेरित करने के लिए उन्हें प्रशंसा या सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएँगे। उन्होंने बताया कि यह सफाई अभियान एरिया में डिवाइड होगा.झरिया का नेतृत्व आलोक अहमद, बैंक मोड़ का नेतृत्व नम्रता गुप्ता, पुराना बाजार का नेतृत्व अविनाशी, वासेपुर का नेतृत्व पूजा रत्नाकर, हीरापुर का नेतृत्व पूजा रत्नाकर, गोविंदपुर का नेतृत्व नीतू शंकर करेंगी.
अविनाशी सिंह ने कहा बहरहाल,यदि अभियान सफल होता है, तो रेलवे, नगर निगम, बीसीसीएल और नागरिक निकाय के सहयोग से संबद्ध स्कूल के लिए एक मैराथन का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में खेलों को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रोजेक्ट हेड का मानना है कि हमें न केवल अपने शहर को भौतिक रूप से स्वच्छ बनाना है बल्कि युवा पीढ़ी में पर्यावरणीय ज़िम्मेदारी की गहरी भावना को भी जगाना है.इस स्वच्छ धनबाद अभियान में सरकारी स्कूलों को भाग लेने की अनुमति देने के लिए उपायुक्त को पत्र भी लिखा गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी आग्रह किया गया है कि वे अभियान का समर्थन करें ताकि धनबाद में पार्क, स्ट्रीट लाइट, अच्छी जल निकासी व्यवस्था, स्टेडियम और हवाई अड्डे वाले शहर का सपना देख सकें।
