Dhanbad News: निम्न वर्गीय लिपिकों को दिया लेखा परीक्षा के विषयों का प्रशिक्षण

निम्न वर्गीय लिपिकों को दिया लेखा परीक्षा के विषयों का प्रशिक्षण

निम्न वर्गीय लिपिकों को दिया लेखा परीक्षा के विषयों का प्रशिक्षण

Dhanbad News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर आज समाहरणालय के सभागार में निम्न वर्गीय लिपिकों को लेखा परीक्षा के विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि निम्न वर्गीय लिपिकों को विभागीय लेखा परीक्षा उत्तीर्ण होने के उपरांत ही उच्च वर्गीय लिपिक में प्रोन्नति देने का प्रावधान है। इसलिए उनको लेखा परीक्षा से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण देना आवश्यक है।

आज उन्हें पेंशन, बजट, बिल, वित्तीय नियमावली, बोर्ड प्रकीर्ण नियमावली / रूल्स ऑफ एग्जीक्यूटिव बिजनेस, सेवा नियमावली, सामान्य भविष्य निधि/यात्रा भत्ता का प्रशिक्षण दिया गया।

जिसमें श्री पंकज कुमार वर्मा, राज्य-कर पदाधिकरी, अन्वेषण ब्यूरो, धनबाद प्रमण्डल ने पेंशन, बोर्ड प्रकीर्ण नियमावली / रूल्स ऑफ एग्जीक्यूटिव बिजनेस, श्री डी.एन. रॉय, सहायक आयुक्त, नागरीय अंचल ने बजट व सेवा नियमावली, श्री पंकज कुमार, कोषागार पदाधिकारी ने बिल तथा सामान्य भविष्य निधि/यात्रा भत्ता तथा श्री नारायण राम, कार्यपालक दण्डाधिकारी ने वित्तीय नियमावली का प्रशिक्षण दिया।