Dhanbad News: यातायात व्यवस्था का जायजा लेने अचानक देर रात धनबाद की सड़कों पर उतरे एसपी प्रभात कुमार, मची हड़कंप, कटे कई वाहनाें के चालान

यातायात व्यवस्था का जायजा लेने अचानक देर रात धनबाद की सड़कों पर उतरे एसपी प्रभात कुमार

यातायात व्यवस्था का जायजा लेने अचानक देर रात धनबाद की सड़कों पर उतरे एसपी प्रभात कुमार

Dhanbad News: देर रात ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले लोगों पर भी की गई कार्रवाई

Dhanbad News: औचक निरीक्षण अभियान जारी रहेगा: एसएसपी प्रभात कुमार

Dhanbad News: इन दिनों धनबाद की यातायात व्यवस्था सहित अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने को लेकर धनबाद के पुलिस कप्तान एसएसपी प्रभात कुमार लगातार एक्शन मोड में दिख रहे है उनका यह प्रयास है की धनबाद में यातायात व्यवस्था को सबसे पहले बेहतर बनाया जाए और उनका यह मानना भी है की ज़हाँ यातायात व्यवस्था अच्छी होती है वहां पर क्राइम को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

यही कारण है कि कल देर रात अचानक धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों के साथ धनबाद के सड़कों पर यातायात व्यवस्था एवं उसका पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई करते हुए भी नजर आए आपको बता दे कि अचानक जब देर रात एसएसपी शहर भ्रमण पर निकले तो उनकी गाड़ी धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर सबसे पहले रुकी जहां कई लोगों के ब्लैक शीशे को लेकर चालान भी काटा गया ठीक उसके बाद धनबाद स्टेशन, बैंक मोड़, मटकुरिया चेक पोस्ट, सरायढेला चौक, साइबर थाना तक का निरीक्षण किया गया जिस दरमियां देर रात ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की गई।

जेपी भारत लाइव से बातचीत करते हुए प्रभात कुमार ने बतलाया कि उनकी पहली प्राथमिकता यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना है साथी जो भी लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं उनसे अनुरोध होगा कि वह इन सभी चीजों में पुलिस का सहयोग करें ताकि बेहतर पुलिसिंग के साथ बेहतर यातायात व्यवस्था बनाई जा सके।