Thursday, September 19, 2024
HomeकतरासKATRAS | फ्लैगमार्च के बाद छाताबाद की स्थ‍िति नियंत्रण में, पुलिस प्रशासन...

KATRAS | फ्लैगमार्च के बाद छाताबाद की स्थ‍िति नियंत्रण में, पुलिस प्रशासन की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, लगा निषेधाज्ञा

KATRAS | छाताबाद कैलुडीह में स्थिति अब नियंत्रण में है। प्रशासन के आदेश के बाद शाम पांच बजे के बाद से छाताबाद, कैलुडीह और आकाशकिनारी वाले इलाकों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दिया गया है। स्थिति शांत होने तक पांच लोगों से ज्यादा एक साथ गलियों और सड़कों में नहीं घूम सकेंगे। फिलहाल पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। हर स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन मुश्तैद हैं।

स्थिति को देखते हुए कतरास थाना समेत आसपास के थानों के प्रभारी भी मौके पर मौजूद हैं। धनबाद सदर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर, बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू, बाघमारा बीडीओ, बाघमारा सीओ समेत अन्य कई आला अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। शाम को करीब साढ़े चार बजे आलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस को दोनों पक्षों को नियंत्रण में रखने के लिए हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा। इससे पहले तब मामला बिगने से बचा जब खाना खाने जा रहा एक टोटो वाले पर कैलुडीह खटाल के पास एक पक्ष के उपद्रयों ने हमला बोलकर घायल कर दिया एवं टोटो को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना से दूसरा पक्ष छाताबाद के लोग नाराज दिखे। इस घटना में एक टोटो, दो टेंपो, एक मोटर साइकिल, दो तीन कच्चे मकान को उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त दिया। घटना में छाताबाद के करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस ने पूरे क्षेत्र में फ्लैगमार्च किया।

इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को उपद्रव फैलाने के आरोप में हिरासत में लिया है। दरअसल मामला मामूली टोटो की बैटरी चार्जर की चारी को लेकर उत्पन्न विवाद ने शुक्रवार 30 जून को तूल पकड़ लिया। मामला इतना उग्र रूप धारण कर लिया कि दोनों पक्षों में मारपीट और उसके बाद जमकर पत्थरबाजी हुई। इस बीच एक पक्ष की ओर से करीब आधा दर्जन बम भी फोड़े गए। हालांकि पुलिस की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। डीएसपी निशा मुर्मू एवं बाघमारा सीओ ने बताया कि सुबह में टोटो बैटरी की चार्जर चोरी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसके कारण मामला तूल पकड़ लिया। स्थिति अब नियंत्रण में है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए बोकारो से भी फोर्स बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में आने तक क्षेत्र में धारा 144 लागू रहेगा। दूसरी तरफ छाताबाद के लोगों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ काफी रोष दिखा। रोष प्रकट करने के लिए जूमे की नमाज के बाद छाताबाद मस्जिद मोड़ पर दो नेताओं का पुतला फूंका गया। वहीं छाताबाद के लोगों ने पुलिस कार्रवाई को इकतरफा बताया। कहा कि पुलिस जिन लोगों को उठाकर ले गई है वे लोग बिलकुल निर्दोष हैं, जबकि जिन लोगों ने बम चलाए, पत्थरबाजी की उन्हें खुला छोड़ दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ремонт кондиционеров on 08-10-2023 | विशेष
888starzpa on 05-10-2023
888starzpa on 01-10-2023
888starzpa on 07-10-2023
MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023