TOPCHANCHI | कुड़मी समाज ने आयोजित किया कुड़माली भाखिचारी जागरण जुडुवाही कार्यक्रम, 22 जुलाई को बंगाल टाइगर अजीत महतो का होगा जोरदार स्वागत:सदानंद महतो

DHANBAD | तोपचांची के रामाकुडा में कुड़माली भाखिचारी जागरण जुडु़वाहि कार्यक्रम का आयोजन कुडमि समाज के लोगों के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में कुडमियों की भाषा,संस्कृति, रीति,रिवाज,कर्मकांड,पूजा-पाठ आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा कई वक्ताओं ने रखा।इस दौरान सदानंद महतो ने कहा कि 22 जुलाई को धनबाद के तोपचांची हटिया मैदान में बंगाल के टाइगर अजीत महतो का आगमन पर स्वागत समारोह रखा गया है। कुड़मियों के “रेल टेका”डहर छेका” आंदोलन को लेकर झारखंड में भी तैयारी जोरों से चल रही है।इस मौके पर वाणी देवी ने कहा कि जब तक कुडमियों को पुनः एसटी सूची में शामिल नहीं करता है समाज का आंदोलन जारी रहेगा।इस कार्यक्रम में शेखर महतो,गिरधारी महतो, महावीर महतो,हरि प्रसाद महतो महादेव महतो,पिंकी देवी,अनीता देवी,ओमप्रकाश महतो,सुरेश महतो, सुरेश महतो,परशुराम महतो,नंदलाल महतो एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *